G News 24 : एलिवेटेड रोड़ पर अचानक सिंधिया जी ने लगा दी दौड़,तो पीछे-पीछे मंत्री और अधिकारी भी दौड़ने लगे !

 सिंधिया बने एलिवेटेड रोड़ पर दौड़ने वाले पहले व्यक्ति ...

एलिवेटेड रोड़ पर अचानक सिंधिया जी ने लगा दी दौड़,तो पीछे-पीछे मंत्री और अधिकारी भी दौड़ने लगे ! 

ग्वालियर।  केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को एलिवेटेड रोड के निरीक्षण के दौरान अलग अंदाज में दिखाई दिये है। वह हजीरा लूप से एलिवेटेड रोड (प्रथम चरण) पर पहुंचे और लगभग 200 मीटर तक दौड़ लगा दी। अचानक दौड़ते देख उनके साथ मौजूद मंत्री, अधिकारी और समर्थकों को भी दौड़ना पड़ा है। मंगलवार को इसका वीडियो भी सामने आया है।

एलिवेटेड रोड पर निरीक्षण के बीच ज्योतिरादित्य ने देखा कि उनके साथ चल रहे थक रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, इतनी जल्दी थक जाते हो, स्वयं दौड़ने लगे। उनके दौड़ते ही मंत्री, प्र्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी भी उनके पीछे दौड़ पड़े। ऐसे में ज्यातिरादित्य के साथ मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह भी शामिल रहे। जिन्हें उनके साथ दौड़ना पड़ा। 

एलिवेटेड रोड़ पर दौड़ते हुए ज्योतिरादित्य के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये हैं। उन्हें इस रोड पर दौड़ने वाला पहला व्यक्ति भी बताया जा रहा है। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के विकास के लिए पूरा रोडमैप तैयार है। इसमें चंबल से पानी लाने की योजना, एलिवेटेड रोड और रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments