पुलिस द्वारा महिलाओं से सोने के जेबरात का पर्स बरामद कर फरियादी को सौंप दिया...
12 लाख रुपये कीमत का 10 तोला सोना,पुलिस ने 48 घंटे में खोज निकाला !
ग्वालियर। 20 अप्रैल को कृपालसिंह गुर्जर अपने परिवार के साथ सदर बाजार मुरार आये थे। कार से उतरते समय गिर्राज जी मंदिर के पास उनकी बहन से जेवराती पर्स गिर गया, जिसमें एक सोने का बड़ा हार, एक हाथफूल (03 अंगूठियों सहित) एवं एक जोधा अकबर अंगूठी सहित लगभग 10 तोला सोना (कीमत करीब 12 लाख रुपये) रखा हुआ था।
आदित्यपुरम, महाराजपुरा ग्वालियर निवासी कृपालसिंह गुर्जर की शिकायत पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास जनभागीदारी से लगे सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये तो पुलिस टीम को कार के पास 2 महिलाऐं दिखाई दी, जिसमें से एक महिला द्वारा पर्स उठाकर रखना दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर उक्त दोनों महिलाओं को चिन्हित किया गया तथा मुरार सदर बाजार, बजाज खाना, सब्जी मंडी, अग्रसेन चौराहा, रिसाला बाजार, कोतवाली संतर, नदी संतर, नदीपार टाल, भटेले मेडिकल स्टोर, राठौर संतर एवं श्रीनगर कॉलौनी तक के सीसीटीव्ही कैमरे चेक कर उनके जाने का रूट मैप तैयार किया गया तो उक्त महिलायें श्रीनगर कॉलौनी थाना ठाठीपुर तक आती हुई दिखाई दी।
दोनों आपस में देवरानी जिठानी होना पाई गई उन्होने पूछताछ में बताया कि वह 20 अप्रैल को दोपहर में बाजार गये थे तो गिर्राज जी मंदिर के पास रास्ते में उन्हे एक पर्स मिला था, जो हमने अपने पास रख लिया था। पुलिस द्वारा उक्त दोनों महिलाओं के पास से सोने के जेबरात का पर्स वापस प्राप्त किया जिसमें फरियादी द्वारा बताये अनुसार एक सोने का बड़ा हार, एक हाथ फूल जिसमें 03 अंगूठी, एक जोधा अकबर अंगूठी लगभग 10 तोला सोने के जेबरात कीमती लगभग 12 लाख रूपये के रखे हुए मिले। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा सुरक्षार्थ अपने पास लिया गया और तेरा तुझको अर्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में फरियादी को बुलाकर सुर्पद किये गये।


0 Comments