रंग पंचमी उत्सव समिति द्वारा ...
आज मनाया जायेगा रंग पंचमी उत्सव एवं निकाली जाएगी खाटू श्याम रथ यात्रा !
ग्वालियर। रविवार 8 मार्च को प्रात : 9 बजे से शताब्दी पुरम-दीनदयाल रंग पंचमी उत्सव समिति के सदष्यों द्वारा रंग पंचमी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी आयोजन के अंतर्गत क्षेत्र के पहाड़ेश्वर मंदिर धाम शताब्दी पुरम से अटलपार्क से महाराजा कॉम्प्लेक्स,सिंधिया स्टेच्यू, पटरी रोड,यूनीपंच,गोला का मंदिर आदि स्थानों से होते हुए श्री खाटूश्याम मंदिर बिरला नगर पहुंचेगी।
यात्रा का रास्तेभर श्याम भक्तों द्वारा फूलों से स्वगत किया जायेगा। एवं श्री खाटूश्याम मंदिर बिरला नगर पर पहुंचकर यात्रा संपन्न होगी। इस अवसर पर भजन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के साथ रंग पंचमी उत्सव मनाया जायेगा।


0 Comments