G News 24 :कोटा के ऑटोपार्ट्स व्यापारी भरत भुटानी को हनी ट्रैप में फंसाया,पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा !

 कांग्रेस नेत्री मां-बेटी ने छीनी ज्वेलरी...

कोटा के ऑटोपार्ट्स व्यापारी भरत भुटानी को हनी ट्रैप में फंसाया,पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा ! 

ग्वालियर। हनीट्रैप के माध्यम से कोटा के ऑटोपार्ट्स व्यापारी और रामलीला कलाकार भरत भूटानी से सोने की ज्वेलरी छीनने वाले गैंग के 4 सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कांग्रेस नेत्री रीता आर्य, पति राजेन्द्र बुन्देला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य शामिल है। 

पुलिस ने चारों को कांच मिल इलाके से गिरफ्तार किया है। गुरूवार की दोपहर कोटा (राजस्थान) निवासी भरत भुटानी को गांधीनगर स्थित आई-82 स्थित घर पर बुलाया गया था। यहां रीता आर्य ने अपने पति, बेटी और दामाद के साथ मिलकर पहले से योजना बनाई थी। पुलिस पूछताछ में रीता आर्य ने बताया कि भरत भूटानी से उनकी दोस्ती इन्दौर निवासी सहेली नेहा ने करवाई थी। भरत इन दिनों रामलीला में काम करने के लिये ग्वालियर आये है।

पति राजेंद्र बुंदेला और दामाद विशाल आर्य ने व्यापारी से छीने गहने

गुरूवार की दोपहर लगभग 2.45 बजे भरत भूटानी रीता के घर पहुंचे थे। रीता और उनकी बेटी निधि ने उन्हें मेहमान की तरह बैठाया और बाद में रीता उन्हें अपने कमरे में ले गयी। इसी बीच रसोई में छिपे राजेन्द्र और विशाल मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में घुस आये। दोनों मोबाइल में रिकॉर्डिंग्र चालू कर भरत पर आरोप लगाये। जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने भरत के हाथ से अंगूठी, कड़ा, गले से सोने की चेन छीन ली।

CCTV फुटेज से खुला मामला

पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि घटना के बाद भरत भुटानी ने शुरुआत में लूट की कहानी बताई थी। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते दिखाई दिए। कुछ देर बाद रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर पहुंचती नजर आईं। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से व्यापारी भरत भुटानी से छीने गए सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


Reactions

Post a Comment

0 Comments