G News 24 : तीन राज्यों में वांटेड बंटी-बबली गेंग को ग्वालियर पुलिस ने दबोचा !

 अभी तक तीन राज्यों के 12 शहरों में 57 चोरियां कबूली ...

तीन राज्यों में वांटेड बंटी-बबली गेंग को ग्वालियर पुलिस ने दबोचा ! 

ग्वालियर।मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात के 12 से अधिक शहरोंमें 57 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गैंग बंटी-बबली की स्टाईल में 57 चोरियों की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, मध्यप्रदेशकी ग्वालियर पुलिस ने इंटरस्टेट चोर गैंग का खुलासा किया है। यह गैंग फिल्मी अन्दाज में बंटी बबली की तरह चोरियों को अंजाम देते थे। पति-पत्नी की इस जोडी ने 3 राज्यों की पुलिस की नाक में दम कर रखा था। ग्वालियर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पति -पत्नी का नाम अरविंद रजक 32, और ज्योति रजक 30, है। टारगेगट तय करने के बाद वह 3 मोटर साईकिल का उपयोग करते थे। सूने मकानों की रेकी कर रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वह सिर्फ गहने और नगदी पर ही फोकस करते थे।

पुलिस ने बताया है कि महाराजपुरा इलाके में निरंतर हो रही 57 चोरी में अलग बाइक का उपयोग करते थे। एक के बाद एक 6 चोरी की घटनाओं में पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। लेकिन हर बार अलग-अलग बाइक और रूट सामने आने से जांच उलझती रहीं । काफी मेहनत करने के बाद पुलिस ने संदिग्ध मूवमेंट को ट्रैक किया।

अरविंद चोरी करता था, ज्योति मदद करती थी

अरविंद और ज्योति दोनों मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। अरविंद चोरी करता था, जबकि ज्योति उसकी मदद करती थी। साथ रहने के कारण पुलिस को शक भी कम होता था। कई बार दोनों पुलिस के सामने से भी बाइक पर निकल जाते थे, क्योंकि महिला साथ होने पर चेकिंग ढीली रहती थी।

105 ग्राम सोना बरामद, कीमत 15.75 लाख रुपए

पकड़े गए ‘बंटी-बबली’ से पुलिस ने अब तक 2 सोने के हार, 2 सोने की चेन, 4 सोने की अंगूठियां, 1 सोने का पेंडल, 3 सोने की लेडीज अंगूठियां, 1 जोड़ी सोने के ब्रेसलेट, 1 सोने की अंगूठी और 1 सोने का सिक्का बरामद किया है। पुलिस ने 105 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 15 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही 2 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए हैं। इस तरह कुल बरामद माल 17 लाख 75 हजार रुपए का है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments