G News 24 : कर्मचारियों की उपस्थिति चेक कर देरी से आने वाले कर्मचारियों को सभापति ने थमाए नोटिस !

 सभापति श्री तोमर प्रातः 10 बजे पहुंचे परिषद कार्यालय...

कर्मचारियों की उपस्थिति चेक कर देरी से आने वाले कर्मचारियों को सभापति ने थमाए नोटिस !

ग्वालियर। सभापति मनोज तोमर ने आज बुधवार को परिषद कार्यालय प्रातः 10 बजे पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। देरी से आने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया तथा बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। 

उल्लेखनीय है कि निगम कार्यालयों में समय पर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हों, इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति देखी जा रही है। सभापति श्री मनोज तोमर को भी परिषद कार्यालय में कर्मचारियों के लेट आने की शिकायत निरंतर मिल रही थी। जिसको लेकर आज बुधवार को सभापति श्री तोमर ने प्रातः 10 बजे परिषद कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी तथा उपस्थिति रजिस्टर अपने चेम्बर में ही रखवा लिया और देरी से आने वाले कर्मचारियों से स्वयं अपने सामने हाजरी लगवाई और आने का समय डलवाया तथा सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारी समय पर उपस्थित हों। 

औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों में प्रभाकर राव जाधव, एआरआई तथा  प्रेम नारायण सविता कार्यरत लिपिक एवं इकबाल खां, दफ्तरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने हेतु सचिव को निर्देशित किया गया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments