G News 24 : ग्वालियर नगर निगम सीमा में छः अवैध कॉलोनियों पर निगम का चला बुल्डोजर !

अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर निरंतर कार्रवाई जारी है...

ग्वालियर नगर निगम सीमा में छः अवैध कॉलोनियों पर निगम का चला बुल्डोजर !

ग्वालियर। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियांे पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। 

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 6 अवैध कॉलोनियों में से आज दिनांक 11 मार्च 2026 को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 66 के अन्तर्गत ग्राम सालूपुरा के सर्वे क्र. 56/3, 56/3/2, 57, 59, 61, 62, 67, 68, 70, 71, 72, 76, 56/3/1/1/2, 145, 146, 141, 142, 148, 149/2/1, 147/1, 147/2, 149/2/2, 58/1, 58/2, 125, 525, 531 लगभग रकवा 15.30 हेक्टेयर (कुल 06 अवैध कॉलोनी) भूमि पर पुष्पा साहू पत्नी महेन्द्र सिंह, साधूराम पुत्र गुलाब सिंह, रंजीत गुर्जर, केशव पुत्र महेन्द्र, जितेन्द्र, कैलाश पुत्र हरनारायण, एम.जी. एस. डवलपर्स पार्टनर महेश, दयाशंकर साहू, देवेन्द्र प्रजापति, प्रियंका सिंह, राधेश्याम डवलपर्स सौरभ जैन पुत्र गिरीश जैन, दयाशंकर पुत्र नीरज शर्मा आदि द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल, भवन अधिकारी पवन शर्मा, भवन निरीक्षक रवि गोडिया, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments