गुना विधायक के बिगड़े बोल ...
सिंधिया की तारीफ के बाद पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर को ‘नाकारा’ बताते हुए मंच से सुनाई खरीखोटी !
गुना में विक्रमोत्सव कार्यक्रम के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पूरे जिला प्रशासन को “नकारा” बताते हुए उन पर सिर्फ कागजों में काम करने का आरोप लगाया। यह बयान ऐसे समय आया है जब दो दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने प्रशासन की तारीफ की थी, जिससे मामला सियासी चर्चा का विषय बन गया है।
मानस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि अधिकारी सिर्फ कागजों में काम करते हैं और जमीन पर काम नजर नहीं आता। उन्होंने गुनिया नदी के काम का जिक्र करते हुए अधिकारियों को आगाह किया कि यह आसान नहीं है और इस पर कई रसूखदार लोगों का दबाव आएगा।
गुना में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच से कलेक्टर को “नाकारा” बताते हुए कहा कि “आप सिर्फ कागजों में काम करते हो।”
विधायक शाक्य ने कहा, “काम तो आप करते नहीं, कागजों में करने से क्या मतलब ! कुछ करके दिखाओ, तभी लोग याद करेंगे।” उन्होंने पुराने कलेक्टर के काम की सराहना करते हुए वर्तमान प्रशासन पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा।
मंच से उन्होंने एक और विवादित टिप्पणी करते हुए एसडीएम को लेकर कहा कि नवरात्रि में वे तलवार लेकर निकलें तो “मजा आ जाए”, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे और सांसद प्रतिनिधि हरि सिंह यादव भी मौजूद रहे। विधायक के इस बयान के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।










0 Comments