G News 24 : आज प्रेस क्लब में पत्रकार कवि सम्मलेन,महिला दिवस भी मनाया जाएगा !

 8 को ग्वालियर प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह ...

आज प्रेस क्लब में पत्रकार कवि सम्मलेन,महिला दिवस भी मनाया जाएगा !

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह रंग पंचमी के शुभ अवसर पर 8 मार्च को मनाया जाएगा,इसके साथ ही वर्ल्ड वूमेन डे के अवसर पर एक परिचर्चा भी होगी और महिला पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। 

ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह रंग पंचमी के शुभ अवसर पर 8 मार्च को दोपहर ठीक 2.00  बजे से  मनाया जाएगा।कार्यक्रम में शहर के पत्रकार कवि अपनी रचनाओं का काव्यपाठ करेंगे।इसके अलावा बाहर से आये कॉमेडी कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।श्री तोमर ने बताया कि इस खास मौके पर रंग-गुलाल और फाग के स्वर भी उड़ेंगे।एक अन्य जानकारी देते हुए उन्होंने बताया  कि  वर्ल्ड वूमेन डे के मौके पर एक विशेष संवाद के साथ महिला पत्रकारों का सम्मान भी होगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments