श्री शनि सेवा समिति एवं एक अगरबत्ती कंपनी द्वारा ...
श्री शनिश्चरा धाम एंती में होली मिलन समारोह व हास्य कवि सम्मेलन आयोजित !
ग्वालियर। 7 मार्च 2026 को श्री शनिश्चरा धाम ग्वालियर स्थित श्री शनि सेवा समिति अन्नपूर्णा भवन द्वारा आयोजित व भावना अगरबत्ती कंपनी ग्वालियर द्वारा प्रायोजित होली मिलन समारोह व हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन फूलों की होली के साथ हर्षों उल्लास के साथ संपन्न हुआ इस आयोजन का धाम पर पधारे सैंकड़ों भक्त श्रोताओं ने आंनद उठाया ।
इस आयोजन में डॉ.मनीषा गिरी,अमित चितवन,मधुलिका भदौरिया,पुष्पराज जैन,अनिल जैन बेधड़क, डॉ एस के अग्रवाल,विपिन तोमर, आजाद अनजान,आकाश अर्पित,संगीता गुप्तार आदि ने अपने काव्य से श्रोताओ को आनदित किया कार्यक्रम के उपरांत श्री शनि देव सेवा समिति शनिश्चरा धाम के पदाधिकारियों द्वारा सभी कवियों का श्री फल व पटके से सम्मान किया गया।


0 Comments