मध्य प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध से दी राहत...
प्रदेश की सौ से ज़्यादा उप जेलों में बंद कैदी अब परिवार से सामग्री मँगवा सकेंगे !
भोपाल। प्रदेश सरकार राज्य ने प्रदेश की सौ से ज्यादा उप जेलों में जहां कैंटीन की व्यवस्था नहीं है वहां पर अब सीधे पर तौर पर परिवार द्वारा दी जाने वाली सामग्री कैदियों तक पहुंचने की अनुमति दे दी है। कई साल पूर्व इस पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया था। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने प्रदेश की 100 उप जेलों में कैदियों के परिजनों द्वारा दी जाने वाली सामग्री अंदर लाने की अनुमति दे दी है। इस निर्णय के बाद उन कैदियों की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी। जो काफी समय से परेशान हो रहे थे। सब जेलों में कैंटीन की व्यवस्था नहीं होने के कारण वहां पहुंचने वाले कैदियों के परिजन काफी परेशान होते थे।
प्रदेश के जेल महानिदेशक वरुण कपूर के अनुसार यह व्यवस्था अन्य जेलों में भी शुरू की जा रही है। ज्ञात रहे कि वर्ष 2016 में शास ने निर्णय लिया था कि जेलों में किसी भी प्रकार की सामग्री बाहर से कैदियों को नहीं दी जाए। केवल कैंटिनो के माध्यम से निर्धारित सामग्री कैदियों से राशि जमा करा कर उपलब्ध कराई जाए। यह निर्णय उसे वक्त से चलाआ रहा था । कपूर ने बताया कि फिलहाल उप जेलों मैं ही यह व्यवस्था लागू की गई है। जिसके चलते बंदी दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं अपने परिवार जनों से बुलवा सकेंगे। वह भी जांच के बाद अंदर ले जा सकेगी।










0 Comments