सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान...
अगले चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण' !
अशोकनगर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रंग पंचमी के अवसर पर अशोकनगर जिले में 115 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत के 50 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। साथ ही दीपनाखेड़ा से करीला धाम तक 10 किमी सड़क निर्माण की घोषणा की और महिला दिवस पर सात महिलाओं को सम्मानित किया।
चुनावों में मिलेगा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण
वहीं इस मौके पर मोहन यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा-विधानसभा निर्वाचन में भी 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार ने अनेक कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनसे महिलाएं सशक्त हो रही हैं। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें उच्च पदों पर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
करीला माता धाम में सीएम डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ दिए। इससे पहले उन्होंने वनोपज, कृषि आधारित उत्पादों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की सात महिलाओं को सम्मानित भी किया।
मोहन यादव ने पहले करीला धाम पहुंचकर माता जानकी के दर्शन किए। यहां उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-पाठ के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ खेली फूलों की होली भी खेली। इस दौरान उन्होंने कहा कि करीला धाम में आस्था के साथ पूर्ण श्रद्धा भाव से श्रद्धालु माता जानकी के दर्शन करने आते हैं। माता जानकी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माता जानकी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया है। माता सीता शक्ति पराक्रम की देवी है, माता सीता का प्रताप गौरवशाली संस्कृति है। इस पवित्र स्थान से महर्षि वाल्मीकि, सीता माता एवं लव कुश की कहानी जुड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक काल में अलग-अलग देवताओं का महत्व रहा है। हमारी भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति को प्रथम स्थान दिया गया है।
करीला धाम तक बनेगी नई सड़क
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम दीपनाखेड़ा से करीला धाम तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि करीला धाम तीर्थ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
करीला धाम में माता जानकी के दर्शन और फूलों की होली
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करीला धाम पहुंचकर माता जानकी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली भी खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि करीला धाम में श्रद्धालु पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ माता जानकी के दर्शन करने आते हैं, और माता जानकी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन माता जानकी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। माता सीता शक्ति और पराक्रम की प्रतीक हैं और उनका गौरव भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र स्थान से महर्षि वाल्मीकि, माता सीता और लव-कुश की कथा जुड़ी हुई है। भारतीय संस्कृति में हमेशा से मातृशक्ति को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
अशोकनगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
अशोकनगर जिले में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिदपुर (लागत 29.45 करोड़ रुपये), मोहनपुर लिधोरा मार्ग से किर्राया सड़क (1.26 करोड़ रुपये), मुंगावली-चंदेरी मार्ग से डुंगासरा तक सड़क निर्माण (25 लाख रुपये) और नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण (7.06 करोड़ रुपये) शामिल हैं।










0 Comments