G News 24 : संशोधित स्टाइपेंड लागू नहीं होने से,MP में 8 हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर...

 भोपाल में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने "जस्टिस मार्च" निकाला !

 संशोधित स्टाइपेंड लागू नहीं होने से,MP में 8 हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर...

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत करीब 8 हजार रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार से हडताल पर जा सकते है। लंबित स्टाइपेंड संशोधन लागू नहीं होने के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को प्रदेशभर के अलग अलग मेडिकल कॉलेजों में जस्टिस मार्च निकाला। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो सोमवार से OPD  सेवाएं नहीं देंगे। ऑपरेशन थिएटर में भी केवल अति गंभीर मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। इससे हर्निया, रॉड इंप्लांट जैसे सामान्य ऑपरेशन के लिए मरीजों को इंतजार करना पड सकता है।

प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में रैली निकाली

विरोध के अगले चरण में रविवार को प्रदेश के विभिन्न शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसरों में जस्टिस मार्च रैली निकाली। राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में दोपहर करीब 12 बजे सभी रेजिडेंट डॉक्टर एडमिन ब्लॉक पर एकत्र हुए। इसके बाद पूरे कैंपस और आसपास के इलाकों में रैली निकालकर नारेबाजी की गई। डॉक्टरों ने कहा कि यह मार्च शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया और सरकार से जल्द मांगें पूरी कने का अनुरोध किया गया है ताकि आंदोलन को आगे बढाने की जरूरत न पडे।

भोपाल में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने "जस्टिस मार्च" निकाला

डॉ. ब्रिजेंद्र ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के 7 जून 2021 के आदेश के अनुसा सीबीआई आधारित स्टाइपेंड संशोधन 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था। इसके बावजूद अब तक न तो संशोधित स्टाइपेंड लागू किया गया है और न ही अप्रैल 2025 से देय एरियर का भुगतान किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शासन और संबंधित विभागों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लयिा गया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments