खिड़कियां तोड़कर घर में घुसी रेस्क्यू टीम ने 5 को सकुशल बचाया
घर का ऐसी ऑन करते ही,लगी आग में बहू जिंदा जली !
ग्वालियर। ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बिजनेसमैन के घर में आग लग गई। आग लगते ही घर से घना धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। उस समय घर के अंदर परिवार के 6 लोग मौजूद थे। मौके पर मंत्री और विधायक भी मौके पर पहुंचे। एसपी धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ स्थिति का जायजा लेने आए। क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों से जानकारी ली।.
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे एक व्यापारी के घर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही घर से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। उस समय घर के अंदर परिवार के 6 लोग मौजूद थे। रेस्क्यू टीम ने 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि व्यापारी परिवार की बहू अंकिता अग्रवाल गंभीर रूप से झुलस गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने खिड़कियां तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। आग बुझाने के लिए अंदर से भी पानी का छिड़काव किया गया। गंभीर रूप से झुलसी अंकिता अग्रवाल (पत्नी सचिन अग्रवाल) को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मकान में व्यापारी परिवार के तीन भाई—गिर्राज, दिनेश और हरिओम—एक साथ रहते हैं। आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। स्थानीय लोगों ने भी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में मदद की।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियों के साथ टैंकरों से भी पानी की सप्लाई की गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया, हालांकि ऊपरी मंजिलों से बीच-बीच में लपटें उठती रहीं।
प्रशासन के अनुसार यह इलाका काफी कंजेस्टेड है, जिससे दमकल वाहनों को पहुंचने में परेशानी हुई और राहत कार्य में देरी हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।










0 Comments