12 मार्च को रिंग सेरेमनी सगाई एवं 13 मार्च को हल्दी मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया था ...
आज 14 मार्च को नारायण वृद्धाश्रम में 27 वां सर्वजातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन होगा आयोजित !
ग्वालियर। नारायण वृद्धाश्रम जागृति नगर लश्कर संस्था गत् पिछले 27 वर्षों से हर वर्ष सर्वजातीय सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करती आ रही है इस बार 27 वां सामुहिक विवाह 14 मार्च को होगा 12 मार्च को रिंग सेरेमनी सगाई हुई,13 मार्च को हल्दी मेहंदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल समाज कैलाश मित्तल, प्रदेश मंत्री श्रीमती खुशबू गुप्ता, आश्रम अध्यक्ष श्रीमती साधना गर्ग, नारायण दास प्रजापति हल्दी मेहंदी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
पाणिग्रहण संस्कार के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया, कमल माखीजानी आदि गणमान्यजन का आशीर्वाद सभी जोड़ों को प्राप्त होगा। ग्वालियर में सबसे पहले नारायण वृद्धाश्रम खोलने का संकल्प श्रीमती लक्ष्मी गर्ग ने लिया और आज उनकी वहु उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके संकल्पों को पूरा करने का काम कर रही है।
आश्रम में वर्तमान में 38 वृद्धजन निवासरत है जो समाज ओर सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चल रहा है। विवाह में सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान देने के साथ कई संस्थाएं भी अलग से उपहार भेंट करती है। इस हेतु एक माह पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी जाती है जिसमें आर के पठेजा, उमेश गुप्ता, भूपेंद्र शिवहरे, शीतल अग्रवाल, रोमा अरोरा, नीता सिंगल, स्वाति अग्रवाल, लता अग्रवाल, रेणू चड्डा, रेखा पवार, इंद्रा मंगल, ममता मंगल, शिवांगी अग्रवाल, वंदना खटीक, स्मृति सिंह, ममता कुशवाह, जयंती पाल, ममता शर्मा, मातृशक्ति उपस्थित रहीं।










0 Comments