G News 24 : डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर,छह की मौत और 10 घायल !

 यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा...

डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर,छह की मौत और 10 घायल !

कानपूर सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में इको में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से मौके पर छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। मृतकों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, 10 यात्री गंभीर घायल

मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की तरफ जा रही थी तो इसी दौरान सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इको में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। इको में सवार सभी लोग दिल्ली से राजाखेड़ा राजस्थान की तरफ जा रहे थे। 

हादसे में मृतक...

  1. विजय पुत्र सुखराम बघेल निवासी सुडरई थाना शमशाबाद जनपद आगरा। उम्र करीब 30वर्ष
  2. पिंकी पत्नी विजय निवासी सूट रही थाना शमशाबाद जनपद आगरा उम्र 38करीब
  3. नाथू देवी पत्नी अमर सिंह निवासी रोई खास थाना शमशाबाद जनपद आगरा उम्र करीब 65 वर्ष 
  4. दिनेश पुत्र हुकम सिंह निवासी गंगोलिया पुर थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 55 वर्ष 
  5. सुनीता पत्नी दिनेश निवासी गंगोलियापुरा थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 51 वर्ष 
  6. लोकेश पुत्र भूरी सिंह निवासी चमोली घर थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर उम्र करीब 35 वर्ष

हादसे में घायल...

  1. मनोज पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 29 वर्ष 
  2. रानी पत्नी मनोज निवासी बाजना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 28 वर्ष 
  3. वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश निवासी गद्रपुरा थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 37 वर्ष 
  4. पूनम पुत्री पप्पू निवासी  राजाखेड़ा थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब15 वर्ष 
  5. आर्यन आर्यन पुत्र अजय निवासी चौरंग बेड थाना बहा जनपद आगरा उम्र करीब 10 वर्ष 
  6. कुमारी अंशु पुत्री अजय निवासी उपरोक्त उम्र करीब 7 वर्ष 
  7. प्राची पुत्री विजय उपरोक्त उम्र करीब 3 वर्ष 
  8. पुत्र विजय निवासी उपरोक्त उम्र करीब 2 वर्ष आयुष 
  9. आयुष पुत्र वीरेंद्र निवासी गद्रपुरा थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 13 वर्ष
  10. जयदीप पुत्र मनोज निवासी बजाना थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र करीब 4 वर्ष

Reactions

Post a Comment

0 Comments