GNews 24 : पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले हद में रहें, उकसाने की कोशिश ना करें : रविंद्र सिंह पवैया

 सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर पत्रकारों की छवि धूमिल करने वाली पोस्ट डाली...  

पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले हद में रहें, उकसाने की कोशिश ना करें : रविंद्र सिंह पवैया

ग्वालियर। सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर मीडिया कर्मियों की छवि धूमिल करने की नीयत से लोधी पुष्पेंद्र राजपूत नामक युवक के द्वारा डाली गई एक पोस्ट जिसमें पत्रकारों के लिए अभद्र टिप्पणी एवं बेहूदा फोटो के माध्यम से पत्रकारों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था।  इसे लेकर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया के निर्देशानुसार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष महिला पत्रकार राधा राजावत के नेतृत्व में  पोस्ट करने पोस्ट करने वाले युवक लोधी पुष्पेंद्र राजावत नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी रॉबिन जैन को शिकायती आवेदन दिया गया ,

आवेदन में लोधी पुष्पेंद्र राजावत नामक युवक के द्वारा पत्रकारों की छवि धूमिल किये जाने संबंधी बात कही गई है। आवेदन में यह भी बताया गया कि लोधी पुष्पेंद्र सिंह के साथ इस कृत्य में एक अन्य युवक भी शामिल है जो अपने आप को निडर पत्रकार कहता है।  प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया  के द्वारा बताया गया कि पत्रकारों को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है और पत्रकार दूसरों की हितों की लड़ाई लड़कर अपनी जान जोखिम में भी डालता है परंतु आजकल देखने में आ रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा जिसमें फेसबुक अकाउंट का नाम लोधी पुष्पेंद्र राजपूत के द्वारा फेसबुक सोशल साइट पर पत्रकारों के लिए अभद्र टिप्पणी एवं बेहूदा फोटो के माध्यम से पत्रकारों की छवि धूमिल की जा रही है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति का नाम भी आया है जिसका नाम लेखक के तौर पर लिखा गया है। आदित्य मानू शर्मा नामक व्यक्ति के द्वारा लिखा गया है जैसा सोशल मीडिया पर प्रतीत हुआ है। 

श्री पवैया ने उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई कर मामला दर्ज करने का  शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन देने वालों में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के रामनारायण पटेल , सत्येंद्र भदोरिया अशोक सोनी , बंटी शर्मा,  नीरज हांडा जिला   अध्यक्ष ग्वालियर दिव्यानंद अर्गल, सुमित साहू ,हरिशंकर शर्मा ,बबीता शर्मा ,अंजली बेस,मनू रावत,हरिओम शर्मा एवं अन्य पत्रकार बंधु सम्मिलित रहे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments