वाटर, फूड एंड यूथ-फ्यूचर कनेक्टिंग बूथ ...
वनबंधु परिषद सामाजिक-शैक्षणिक गतिविधियों को भी दे रहा है बढ़ावा !
ग्वालियर। वनबंधु परिषद जो एक राष्ट्रीय संस्था है तथा संपूर्ण भारतवर्ष में सुदूर एवं वनवासी क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, स्वावलंबन, स्वाभिमान जागरण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है। वनबंधु परिषद का एक महत्वपूर्ण अंग, एफ.टी.एस. युवा भारत के कई शहरों में वनबंधु परिषद द्वारा दिए गए निर्देशों पर दिन-रात काम कर रहा है तथा यह जहाँ भी संभव हो, सामाजिक-शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है।
एफ.टी.एस. युवा द्वारा समय समय पर देश के सभी वर्गों के युवाओं को जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।इसी कड़ी में फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी युवा (एफ.टी.एस. युवा) की ग्वालियर चैप्टर द्वारा एफ.टी.एस. में मंथली कनेक्ट का आयोजन किया गया।इस कनेक्ट का मुख्य एजेंडा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा तथा रांची में अप्रैल महीने में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैठक पर चर्चा था।
ग्वालियर टीम आगामी माह में वनयात्रा प्रमुख ख्याति मूंदड़ा के नेतृत्व में होली स्पेशल वनयात्रा के साथ-साथ कोषाध्यक्ष आयुष खंडेलवाल के नेतृत्व में वाटर फॉर ऑल सिग्नेचर प्रोजेक्ट को भी लॉन्च किया जाएगा, जिस के माध्यम से शहर के छोटे मंदिरों में नल वाले मटके रखने की योजना है, जो न केवल धार्मिक आगंतुकों की मदद करेगी बल्कि रेहड़ी वालों की भी मदद करेगी।
टीम इसी के साथ-साथ भोजन की बर्बादी को रोकने पर भी केंद्रित रहेगी, जो नागरिकों को समारोहों और पार्टियों में खाद्य पदार्थों की बर्बादी को कम करने के लिए शिक्षित करेगी।टीम ने रांची में होने वाली आगामी राष्ट्रीय युवा बैठक में टीम की सक्रिय भागीदारी पर भी चर्चा की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त किरण बेदी भी उपस्थित रहेंगी। इस कनेक्ट में ग्वालियर टीम के बोर्ड सदस्य, टीम सदस्यों के साथ-साथ एफ.टी.एस. युवा के उत्तर क्षेत्र की समन्वयक संचिता गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थीं।










0 Comments