धरना, धारा 377, ग्लैमर और BJP का बागी...
राज्यसभा के लिए TMC के चार चेहरों के साथ जीत वाली रणनीति !
पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी दल TMC ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. TMC ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक को उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है.
सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. टीएमसी ने मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार, सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी और एक्टर कोयल मलिक को उम्मीदवार बनाया है. पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी. अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीदवार बनाने के पीछे TMC का क्या मकसद है, जानते हैं.
TMC ने जताई खुशी
TMC ने X पर एक पोस्ट में कहा कि हमें आने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. हम उन्हें दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखें. पश्चिम बंगाल से 2026 में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं. इन 5 सीटों में से चार TMC के पास थीं. TMC सत्ता में है ऐसे में 4 सीटों पर फिर से TMC जीत सकती है जबकि एक सीट भाजपा के खाते में जाने की उम्मीद है.
बाबुल सुप्रियो को बनाया उम्मीदवार
बाबुल सुप्रियो नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. वो सितंबर 2021 में TMC में शामिल हो गए थे. बाद में उन्होंने TMC टिकट पर बालीगंज विधानसभा उपचुनाव जीता और अभी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री हैं. उनके नॉमिनेशन राजनीतिक स्थिति में बदलाव आएगा. TMC की सोच है कि एक बार फिर बाबुल सुप्रियो को दिल्ली की राजनीति में एक्टिव किया जाए, इससे पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी.










0 Comments