ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम में दो दिवसीय सायबर प्रशिक्षण का आयोजन ...
भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पोर्टलों के संबंध में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित !
ग्वालियर। भारत सरकार के अंतर्गत सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल एवं समन्वय पोर्टल, दूरसंचार विभाग द्वारा सायबर अपराधों की रोकथाम एवं विश्लेषण हेतु राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा विभिन्न पोर्टलों का संचालन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में दो दिवसीय सायबर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जो कि इस प्रकार हैं :-
- 1. नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल(NCRP)
- 2- samanvay portal/JMIS
- 1- SIM and IMEI based interlinkage analysis/Crime Analysis Report.
- 2- Cyber Crime Mapping (Pratibimb)
- 3- Bank Account Based Interlinkage Analysis/Mule Accounts.
- 4- Cyber Investigation Assistance request (CIAR)
- 3- CEIR Portal (Central Equipment identity Register)
- 4- E-zero-F.I.R
- 5- Cashless Treatment- P.M. Rahat Scheme
उक्त समस्त पोर्टलों के संचालन हेतु समस्त जिलों के सभी पुलिस थानों को एक्सेस दिया गया है। जिसमें शहरी एवं देहात क्षेत्र के सभी थानों से सब-इंस्पेक्टर एवं थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण हेतु नामांकित किया गया। उक्त दो दिवसीय कार्यशाला को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य साइबर संबंधी सभी पोर्टल की जानकारी से सभी को प्रशिक्षित कराना है, जिससे सभी के द्वारा इन पोर्टल का दैनिक कार्यां में अधिक से अधिक उपयोग कर साइबर संबंधी आने वाली सभी समस्याओं का समय पर निराकरण कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
उक्त दो दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का प्रशिक्षण उपरांत प्रेक्टिकल कराया गया, जिसमें 10 प्रतिभागियों द्वारा सराहनीय प्रदर्शन किया गया। बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की साइबर संबंधी कार्यशाला का आयोजन लगातार कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।










0 Comments