सुबह और शाम के समय पीक आवर में यात्रियों के लिए स्थिति कुछ ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाती थी...
स्टेशन पर मेन गेट से भारी मशीनों और निर्माण सामग्री हटी,यात्रियों को बड़ी मिली राहत !
ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चल रहे उन्नयन के कार्य को लेकर केपीसी डेवलपर्स ने जी न्यूज 24 को बताये गए समय के अनुसार फरवरी माह 2026 तक लगभग 75 % कार्य पूरा होने की बात कही गई थी जो लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के बीच चरितार्थ होती दिखाई दे रही है। इससे आखिरकार यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि अब स्टेशन के मेन गेट पर लगी भारी मशीनों और निर्माण सामग्री को हटा दिया गया है। जिससे आवागमन पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है।
महीनों से यात्री इसी अव्यवस्था के कारण परेशान हो रहे थे। स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य के चलते मुख्य प्रवेश द्वार पर जेसीबी, मिक्सर मशीनें और अन्य उपकरण खड़े रहने से रास्ता संकरा हो गया था। यात्रियों को सामान के साथ अंदर-बाहर जाने में कठिनाई होती थी। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इससे कई बार भीड़ के समय धक्का-मुक्खी जैसी स्थिति भी बन जाती थी।
सबसे ज्यादा यात्री आते है प्लेटफार्म एक पर...
प्लेटफार्म एक पर ही सबसे ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है और अधिकांश यात्री इसी प्लेटफार्म से ट्रेन पकड़ते हैं। ऐसे में मेन गेट पर बाधा होने से सीधा असर यात्रियों की आवाजाही पर पड़ रहा था। सुबह और शाम के पीक आवर में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी।










0 Comments