G News 24 : जिला इकाई की टीम इस बार बेहद संतुलित है, युवा है और उर्जा से भरी हैं :श्री राजौरिया

टीम में अनुभवी युवा और संगठन के प्रति ईमानदार लोगों को चुना...

 जिला इकाई की टीम इस बार बेहद संतुलित है, युवा है और उर्जा से भरी हैं :श्री राजौरिया

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की टीम इस बार बेहद संतुलित है, युवा है और उर्जा से भरी हैं। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन के समर्पित कार्यकर्ता है और जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया से लेकर प्रदेश संगठन प्रमुख हेमंत खंडेलवाल सहित संगठन से जुड़े अन्य दिग्गजों की चयन पारदर्शिता से सामने आये है। यह ऐसी टीम से है जो भाजपा के लिये समर्पित हैं और संगठन कार्य में किसी से पीछे नहीं है। 

भाजपा की जिला कार्यकारिणी में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के सामने अपनी टीम को चुनने की चुनौती थी, उन पर उंगली भी उठ रही थी कि वह अपनी टीम नहीं चुन रहे हैं। लेकिन जिले के संगठन शिल्पी राजौरिया अपनी इस परीक्षा में खरे उतरे, उन्होंने अपनी टीम में समन्वय के साथ साथ अनुभवी युवा और संगठन के प्रति ईमानदार लोगों को चुना। उन्होंने आरोपों से घिरे व वसूली में लगे लोगों से न केवल दूरी बनाई, बल्कि को कार्यकारिणी से दूर रखा। क्योंकि जयप्रकाश राजौरिया जानते थे कि ऐसे लोगों को टीम में शामिल करने का मतलब उन पर स्वयं भी उंगली उठना होगा। 

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने जिला टीम में योग्य व साफ सुथरे चेहरों को तबज्जो दी। जयप्रकाश पर प्रतिदिन एक वर्ष से तमाम नेताओं व दिग्गज मंत्रियों का दबाब था कि हमारे चेले चपाटों को भी जिला टीम में पदाधिकारी बनाओ, लेकिन जयप्रकाश ने इस दबाब व मोहपाश से अपने आपको दूर रख एक काबिले तारीफ टीम दी है। उनकी यह पूरी टीम अनुभवी है और अपने संगठन प्रमुख की हर बात इशारे में समझती हैं। 

जयप्रकाश ने अपनी टीम में उपाध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा भरोसा पिछले महामंत्री विनय जैन पर जताया है, जो जयप्रकाश के साथ साये की तरह वफादारी से लगे हैं और प्रदेश नेताओं से भी बेहतर तालमेल है। अन्य बने उपाध्यक्ष केशव मांझी व सत्येन्द्र शर्मा को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से व कनवर मंगलानी को पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के कोटे से स्थान मिला है। जबकि विकास साहू भारत सिंह कुशवाह के कोटे से उपाध्यक्ष बने है। 

महामंत्री पद पर जवाहर प्रजापति पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश ने अपनी भाजयुमो के समय से रही मित्रता पर भरोसा जताया है। दूसरे महामंत्री धर्मेन्द्र तोमर बिटटू को विधानसभा अध्यक्षस नरेन्द्र सिंह तोमर के कोटे से स्थान मिला है। राजू पलैया को संगठन वफादारी पर महामंत्री पद मिला है। वही मंत्री पद पर कुलदीप चतुर्वेदी को प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, रेशु राजावत को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व पूर्व मंत्री माया सिंह व प्रीति थोराट को पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर व कमल माखीजानी की पैरवी का लाभ मिला हैं। एक अन्य मंत्री बने आलोक श्रीवास्तव को केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पैरवी पर पद मिला है। कोषाध्यक्ष पद पर अमित जैन, सह कोषाध्यक्ष उमेश जोशी स्वयं भाजपा जिलाध्यक्ष की पसंद है। यहीं पसंद सह कार्यालय मंत्रह बिरजू शिवहरे की है, वह भी जयप्रकाश के नजदीकी हैं। 

कुल मिलाकर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने अपनी पूरी टीम में ऐसे लोगों को चुना है, जो एक काल पर एकत्र हो और सदैव सक्रिय रहे व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले। इसी कारण भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की टीम बेहद लोकप्रिय व सबको साथ लेकर चलने वाली टीम हैं। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments