G News 24 : भाजपा की जिला कार्यकारिणी गठित होते ही विरोध तेज,रूपयों के लेनदेन तक के लगे आरोप !

 मेरे पास 20 लाख होते तो मैं भी जिला उपाध्यक्ष बन जाता...

भाजपा की जिला कार्यकारिणी गठित होते ही विरोध तेज,रूपयों के लेनदेन तक के लगे आरोप !

ग्वालियर। ग्वालियर में भाजपा की जिला कार्यकारिणी गठित होते ही विरोध तेज हो गया है। उपेक्षित नेताओं पर लेनदेन तक के आरोप लगा रहे है। यहां बता दे कि तीन रोज पहले ही जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान किया था। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यकारिणी में पूरी तरह से कर्मठ, जुझारू, जमीनी नेताओं को किनारे रखा गया है।

कई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यकारिणी में सीधे तौर कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। जिन नेताओं को पदों से सुशोभित किया गया है वह हवा-हवाई है उनका जमीन पर कोई जनाधार नहीं है। सभी को सिफारिशों और लेनदेन के बाद ही पद मिले है। हाल ही में एक नेता ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि – मेरे पास 20 लाख होते तो मैं भी जिला उपाध्यक्ष बन जाता। 

इस पोस्ट को भाजपा नेता सुबोध दुबे ने भी शेयर किया है। अब कार्यकारिणी की लड़ाई सीधे तौर पर खुलकर सामने आई है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता अपनी उपेक्षा से कुंठित और उपेक्षित महसूस कर रहे है। जबकि जिलाध्यक्ष राजौरिया को इससे कोई सरोकार नहीं है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments