विधानसभा में बजट सत्र के 10वें दिन भी वरपा हंगामा...
सदन से कांग्रेस का वॉकआउट,विधायक ने किया शीर्षासन !
भोपाल।विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन उस वक्त हंगामा हो गया जब सदन की कार्यवाही के दौरान शून्यकाल में कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय और सचेतक सोहन वाल्मीकि ने शिवपुरी के विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ हर्ष फायरिंग के मामले में दर्ज एफआईआर का मामला उठाया। हालांकि, स्पीकर द्वारा विषय की जानकारी संबंधित विभाग को भेजे जाने की बात कही।ऐसे में कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।इसके बाद विधानसभा परिसर में शिवपुरी जिले के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने शीर्षासन कर विरोध जताया।
दरअसल, शिवरात्रि पर शिव बारात के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर उन्होंने विरोध जताया।सदन की कार्यवाही के दौरान शून्यकाल में कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय और सचेतक सोहन वाल्मीकि ने भी इस मुद्दे को उठाया। हालांकि, स्पीकर द्वारा विषय की जानकारी संबंधित विभाग को भेजे जाने की बात कहने पर असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।इसके बाद बाबू जंडेल ने विधानसभा भवन के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने शीर्षासन कर अपना विरोध जताया।हालाकि पुलिस के समझाने पर जंडेल ने शीर्षासन खत्म किया।
क्या है मामला,सुनिए विधायक की...
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने बताया कि 15 फरवरी को हमारे क्षेत्र में यज्ञ का कार्यक्रम था। हजारों की संख्या में ब्राह्मण और साधु-संत मौजूद थे। हवन और भगवान की स्थापना के बाद शिव बारात का कार्यक्रम रखा गया।शिव बारात में फूल वर्षा हो रही थी और पटाखे चल रहे थे। मैं भी घोड़े पर सवार था। मेरे पास एक “चढ़ीमार” का एक राउंड था, जो दावत का राउंड होता है। भगवान की खुशी में मैंने एक हर्ष फायर किया। वह सिर्फ एक ही राउंड था। मेरे पास कोई एके 47 नहीं थी।
मैं कोई उग्रवादी नहीं हूं, बल्कि यज्ञ का यजमान था।बाबू जंडेल ने कहा कि इससे तीन महीने पहले दिसंबर में मैंने गायों के मुद्दे को लेकर आंदोलन किया था तब भी मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मुझ पर अक्सर जबरन एफआईआर दर्ज की जाती हैं, लेकिन हाईकोर्ट ने सात मामलों में मुझे बरी किया है। सभी केस झूठे हैं।विधायक बाबू जंडेल ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार यह केस वापस नहीं लेती है तो मैं गांधी आश्रम में भी आंदोलन करूंगा। मुझे जेल जाने का कोई डर नहीं है।










0 Comments