प्रेम विवाह करने पर पिता ने अपनी बेटी के घर पर चलवा दी JCB ...
बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने,बेटी की ससुराल में जेसीबी से मचा दिया कोहराम !
ग्वालियर। घाटीगांव थाना क्षेत्र में एक लड़की के प्रेम विवाह करने पर पिता ने अपनी बेटी के घर पर बुल्डोजर चलवा दिया. थाना प्रभारी पुरन शर्मा का कहना है कि प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने लड़के वालों के घर में जमकर तोड़फोड़ की और घर गिरा दिया.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर अजीबोगरीब घटना सामने आई है. लड़की के पिता इस शादी के खिलाफ थे. जब इसके बाद भी लड़की ने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया तो लड़की के पिता ने गुस्से में आकर एक खौफनाक कदम उठा लिया.लड़की के पिता ने बदला लेने के लिए दामाद के घर पर जेसीबी चलवा दी. लड़के का घर पूरी तरह से टूट गया और घर का सारा सामान सड़क पर आ गया. लड़के वालों ने पुलिस में इसकी कम्प्लेन कराई है.
दर्शल गंगोली गांव के रामलखन गुर्जर का सिरोली गांव की गिर्राज गुर्जर की बेटी से प्रेम था. लड़की के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे. रामलखन गुर्जर ने लड़की को भगाकर उसके साथ विवाह कर लिया. दोनों बालिग थे और अपनी मर्जी से शादी की थी, इसलिए उन्हें रोका नहीं जा सकता था. जब इस पर कोई बस न चला तो लड़की के पिता गिर्राज गुर्जर भड़क गए. बदले की आग में जल रहे गिर्राज जेसीबी लेकर पहुंचे और अपनी बेटी की ससुराल को जमीदोज कर दिया. उन्होंने गालीगलौज की, तोड़फोड़ की और जेसीबी से तीन कमरों वाला मकान व आंगन तोड़ दिया. गृहस्थी का सारा सामान बाहर फेंक दिया. परिवार किसी तरह बाल-बाल बच गया. घटना के बाद रामलखन गुर्जर का परिवार डर से गांव छोड़कर शहर या बाहर चला गया. करीब 5 महीनों तक वो दर-दर भटकते रहे. 24 फरवरी 2026 को वापस लौटकर उन्होंने घाटीगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई.
थाना प्रभारी पुरन शर्मा ने बताया कि शिकायत पर गिर्राज गुर्जर व साथियों के खिलाफ IPC की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच जारी है और आरोपियों की तलाश चल रही है. ग्वालियर CSP रोबिन जैन ने पुष्टि की कि पीड़ित डरे हुए थे, इसलिए शिकायत में देरी हुई. आगे कार्रवाई होगी.










0 Comments