Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : मिलावटखोरों के खिलाफ आवाज उठाने वाले दुकानदार को ही,उल्टा व्यापार समिति के लोगों ने धमकाया !

 दाल बाजार के मिलावटियों पर व्यापार समिति मेहरबान !

मिलावटखोरों के खिलाफ आवाज उठाने वाले दुकानदार को ही,उल्टा व्यापार समिति के लोगों ने धमकाया !

ग्वालियर। दाल बाजार में क्या चल रहा है, फूड विभाग के अधिकारी खुलेआम दाल बाजार के मिलावटियों से मिले हुये और लगातार महिनादारी ले रहे हैं। एक मामला सामने आया है जिसमे दाल बाजार के एक ईमानदार सिक्ख व्यापारी गोविंद राय सिंह ने इस मिलावटखोरी का विरोध किया, तो दाल बाजार समिति के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी व सचिव विवेक जैन लिल्ले मिलावटियों का ही साथ देने लगे और गोविंद राय सिंह को ही धमकाया गया।

विशेष बात यह है कि सदा सच का साथ देने वाले गोविंद राय सिंह के दाल बाजार समिति अध्यक्ष दिलीप पंजवानी उनको धमकाने उनकी दुकान पर मिलावटखोरों के माफियाओं को ही लेकर पहुंच गये। वह तो शुक्र है कि वहां गोविंद राय सिंह थे नहीं, अन्यथा यह उनके साथ कुछ भी कर सकते थे। धमकाने गये मिलावटखोरों व दिलीप पंजवानी की फोटो गोविंद राय सिंह के एक परिचित ने खींच ली, जिस कारण यह मामला खुला। इसकी खबर स्वदेश ने छाप दी तो यह लोग और भड़क उठे व गोविंद राय सिंह को धमकी देने लगे है कि मिलावट पर वह कुछ न बोले।

सूत्रों का कहना है कि जब से दाल बाजार व्यापार समिति में दिलीप पंजवानी अध्यक्ष व विवेक जैन लिल्ले सचिव बने है, तभी से दाल बाजार में खुलेआम नकली मसालों, नकली जीरे का खतरनाक कारोबार चल रहा हैं। यह लोग जान बूझकर चंदा व उगाही के चक्कर में इनका विरोध नहीं कर रहे हैं।  

गोविंद राय सिंहः गोविंद राय सिंह सिक्ख समाज के इकलौते व्यापारी है, जो दाल बाजार में अपनी गददी पर बैठते हैं। 70 वर्षीय गोविंद राय सिंह 50 वर्षों से व्यापार कर रहे है और गलत का हमेशा विरोध करते है। दाल बाजार में उनकी अपनी एक अलग छवि है और उनका सभी सम्मान भी करते हैं। 


Post a Comment

0 Comments