ऐसे भवन स्वामी जिनके पास रजिस्ट्री नहीं है केवल नोटरी है या काबिज है वे भी कर सकते है सम्पत्तिकर जमा ...
लक्ष्य की पूर्ति के लिए विशेष सम्पत्तिकर वसूली शिविर का आयोजन आज !
ग्वालियर। सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए कॉलोनी, मार्केट, मल्टीयों तथा विभिन्न स्थानों पर संपत्ति कर वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ऐसे रहवासी जिनके पास भवन की रजिस्ट्री नहीं है केवल नोटरी है या काबिज है उनके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वह काविज की रसीद पर संपत्ति कर जमा करा सकते हैं।
अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के लंबित सम्पत्तिकर वसूल किए जाने हेतु कॉलोनियों, मार्केट आदि जगहों पर कैंप आयोजित कर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है। जिसके तहत आज शनिवार 7 फरवरी 2026 को विभिन्न स्थानों पर सम्पत्तिकर शिविर आयोजित किए जाएगें। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा।
सम्पत्तिकर शिविर जिसमें वार्ड 23 के लिए पिप्पल मेडिकल स्टोर के पास श्री नगर कॉलोनी मुरार, वार्ड क्रमांक 58 में एस एम तिवारी के पास हरिशंकरपुरम, वार्ड 57 व 59 के लिए नाका चंद्रवनी पर, वार्ड क्रमांक 15 के लिए जती की लाइन सामुदायिक भवन, वॉर्ड 61 एमके सिटी सिरोल, वार्ड 64 के लिए शंकरपुर, वार्ड 22 के लिए सिद्धेश्वर नगर काली माता मंदिर, वार्ड 3 के लिए फोर्ड व्यू कॉलोनी चामुंडा माता मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 29 के लिए दर्पण कालोनी आठ दुकान के पास, वार्ड क्रमांक 25 में 7 नं चौराहा पर, वार्ड 21 पुरूषोत्तम विहार भिण्ड रोड पार्क के पास, वार्ड 20 अशोक कॉलोनी जीतू एसटीडी के पास, वार्ड 30 के लिए इन्कम टैक्स ऑफिस के बगल से, वार्ड 42 के लिए मेवा वाली गली दानाओली, वार्ड 35 बावन पायगा नई सड़क, वार्ड 41 कदम साहब का बाडा जनकगंज, वार्ड 38 के लिए राजा गैस गौदाम के पास एबी रोड, वार्ड 18 में शताब्दीपुरम क्यू ब्लॉक पार्क के में ब्रजेश सक्सेना के मकान के सामने, वार्ड 19 के लिए गायत्री विहार वर्मा वाली गली यशवंत कुशवाह मकान के पास, वार्ड 65 के लिए विष्णु कॉलोनी अजयपुर, वार्ड 4 चंदन नगर डीएव्ही स्कूल, वार्ड 1 रेलवे फाटक आदर्श मिल रोड, वार्ड 5 लुडकन बाबा शील नगर, वार्ड 58 हरीशंकरपुरम डॉ. एमएम तिवारी के मकान के सामने, वार्ड 7 सरमन नगर, वार्ड 27 मीरा नगर नगर सहित अनेक स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएगें।










0 Comments