G NEWS 24 : थाना पुरानी छावनी पुलिस ने वैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

सूचना के आधार पर हुई घेराबंदी...

थाना पुरानी छावनी पुलिस ने वैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनकी खरीद–फरोख्त के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मध्य) विदिता डागर के निर्देशन में पुरानी छावनी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक डॉ. संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। 

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक 12 बोर की बंदूक लेकर वारदात की नीयत से रेशमपुरा से स्टोन पार्क की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड 12 बोर की एकनाली बंदूक तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामवरन उर्फ रम्वे यादव (25 वर्ष), निवासी ग्राम नयागांव मेहंदपुर, थाना तिघरा, जिला ग्वालियर बताया। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी छावनी में अपराध क्रमांक 39/26 के तहत धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. संतोष सिंह यादव, उप निरीक्षक पूरन सिंह, प्रधान आरक्षक कमल वर्मा तथा आरक्षक रूपेश शर्मा, अनुवेन्द्र तोमर, सुनील परिहार, पप्पन गुर्जर एवं माधो गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Reactions

Post a Comment

0 Comments