G News 24 :दबोह में युवक की गोली मारकर हत्या,हत्या में शामिल दोनों हुए आरोपी फरार !

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित...

दबोह में युवक की गोली मारकर हत्या,हत्या में शामिल दोनों हुए आरोपी फरार !  

लहार/दबोह। रविवार शाम दबोह नगर में रविवार को वार्ड क्रमांक 15 स्थित सब्जी मंडी गेट के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुकेश कुरचानिया उर्फ गिरोंड़े पुत्र सीताराम कुरचानिया के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल मुकेश को पहले दबोह से लहार सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे मुकेश बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह कुछ दूरी पर शराब ठेके के सामने गिर पड़ा। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लहार थाने के सामने चक्काजाम...

मुकेश की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक लहार थाने के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम किया गया। बाद में एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

दो आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज...

दबोह थाना पुलिस ने देर रात दो आरोपियों अमित यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी धनपीपरी, थाना पंडोखर भगवान सिंह जाटव, निवासी दबोह के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया...

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुकेश कुरचानिया का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ दबोह थाने में पहले से कई मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि उसका कई लोगों से विवाद चल रहा था और वह अक्सर अपने साथ हथियार भी रखता था। तो वही एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments