G NEWS 24 : कलेक्टर श्रीमती ने शिक्षा नगर स्कूल में बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

91 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई कक्षा 12वीं की परीक्षा...

कलेक्टर श्रीमती ने शिक्षा नगर स्कूल में बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा हायर सेकेण्ड्री व हाईस्कूल परीक्षा दिनांक 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक 91 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी किया गया। कलेक्टर रूचिका चौहान ने शिक्षा नगर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और वहां पर सभी व्यवस्थाओं को देखा। मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं। 

प्रथम दिन कक्षा 12 वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए शिक्षानगर में बनाए गए परीक्षा केंद्र का कलेक्टर रूचिका चौहान ने निरीक्षण कर परीक्षा केंद्र में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने परीक्षा केन्द्रों पर कानून व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत समस्त परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में 4 या 4 से अधिक व्यक्तियों के समूह के रूप में या अन्य किसी प्रकार से एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments