G NEWS 24 : अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जनसंपर्क विभाग को प्रथम मैच में मिली जीत !

स्वच्छता प्रीमियर लीग के तहत नगर निगम के खेल विभाग द्वारा आयोजित...

अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जनसंपर्क विभाग को प्रथम मैच में मिली जीत !

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा आयोजित विभागीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एमएलबी काॅलेज के ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जनसंपर्क विभाग की टीम को पहले ही मैच में विजय घोषित किया गया। टूर्नामेंट के प्रथम मुकाबले में जनसंपर्क विभाग की टीम का सामना लेखा विभाग की टीम से होना था, लेकिन निर्धारित समय पर लेखा विभाग की टीम मैदान पर उपस्थित नहीं हो सकी। मैदान पर प्रतिद्वंद्वी टीम के अनुपस्थित रहने के कारण नियमों के अनुसार जनसंपर्क विभाग की टीम को बिना खेले ही विजेता घोषित कर दिया गया। 

उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिया की पहल पर यह विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाना, टीम भावना को सशक्त करना तथा स्वास्थ्यपूर्ण वातावरण का निर्माण करना है। टूर्नामेंट में नगर निगम के सभी विभागों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता खेल भावना और उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता आगामी 17 तारीख तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

विभागीय टीमों के बीच दूसरा मैच मदाखलत vs फायर के मध्य हुआ। फायर विभाग की टीम ने 10 ओवर में  108 रनों का लक्ष्य मदाखलत टीम को दिया,जिसे मदाखलत की टीम के खिलाड़ी मुकेश राजोरिया ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच का सफल आयोजन नोडल अधिकारी बीके त्यागी  के निर्देशानुसार सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशन में हुआ, मैच के दौरान सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शर्मा, विजय चौहानऔर देवेश कटारे आदि उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments