घटना के तुरंत बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को किया सील !
मुंबई। मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर रात में चार फायरिंग राउंड की आवाजें सुनी गईं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, इलाके को सुरक्षित किया और जांच शुरू कर दी। मामले में अब तक किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जांच अभी जारी है और अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही हैं और फायरिंग के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
घटना के तुरंत बाद का वीडियो
बता दें कि घटना के तुरंत बाद रोहित शेट्टी के घर के बाहर की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें पुलिस द्वारा उनके घर की सुरक्षा करते हुए देखा जा सकता है। इलाके को पेशेवर निगरानी में रखा गया है और अधिकारियों की निगरानी लगातार जारी है। पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और जांच पूरी होने तक और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।










0 Comments