G News 24 : 70 साल का दूल्हा, 22 साल की दुल्हन, हनीमून पर सऊदी जा रहा कपल !

 पत्नी बोली 'उम्र सिर्फ एक नंबर है,शादी दो लोगों का निजी फैसला...

70 साल का दूल्हा, 22 साल की दुल्हन, हनीमून पर सऊदी जा रहा कपल !

पाकिस्तान में 70 वर्षीय हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से निकाह किया है. इस उम्र के बड़े अंतर की वजह से ये मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है.पाकिस्तान में हाल ही में हुई एक शादी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है. इस शादी में दूल्हे की उम्र करीब 70 साल है, जबकि दुल्हन 22 साल की है. 70 वर्षीय हकीम बाबर अपने से काफी कम उम्र की लड़की से निकाह करने के बाद सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हालांकि, इस जोड़े ने खुलकर अपनी शादी का बचाव किया है और आलोचना करने वालों को जवाब दिया है.

जब पत्रकार हकीम बाबर के घर पहुंचे तो उन्होंने और उनकी पत्नी ने साफ कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. उनका कहना है कि शादी दो लोगों का निजी फैसला होता है और इसमें उम्र के अंतर को मुद्दा बनाना सही नहीं है. हकीम बाबर ने कहा कि उनकी शादी अरेंज और लव मैरिज दोनों है. उनके अनुसार, वे एक-दूसरे को पसंद करते थे और आपसी सहमति से रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए निकाह किया. उन्होंने बताया कि निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए.

इंसान को दिल से जवान होना चाहिए : बाबर

70 साल की उम्र में शादी करने पर उठे सवालों के जवाब में बाबर ने कहा कि इंसान को दिल से जवान होना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा हैं और उन्होंने निकाह को एक सही और वैध रिश्ता बताया. बाबर का कहना है कि छिपकर संबंध बनाने के बजाय खुलकर निकाह करना बेहतर और सम्मानजनक है.

नीदरलैंड्स में हनीमून मनाने का प्लान

दुल्हन ने भी अपने पति की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि सच्चे प्यार में उम्र मायने नहीं रखती. उनके अनुसार, अगर कोई ऐसा साथी मिल जाए जो आपकी परवाह करता हो तो शादी करने में देर नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया की आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता. बताया जा रहा है कि यह जोड़ा ईद के बाद उमराह के लिए सऊदी अरब जाने की योजना बना रहा है और इसके बाद नीदरलैंड्स में हनीमून मनाने का प्लान है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments