नगर निगम ग्वालियर की नागरिकों के लिए राहतकारी पहल...
मृत पशु, गौवंश, आवारा कुत्ते एवं अग्नि दुर्घटना हेतु 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी !
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहरवासियों की सुविधा एवं त्वरित शिकायत निराकरण के उद्देश्य से मृत पशुओं, घायल बीमार एवं निराश्रित गौवंश, आवारा कुत्तों से संबंधित समस्याओं तथा अग्नि दुर्घटनाओं की सूचना हेतु विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार नगर निगम सीमा अंतर्गत यदि कहीं मृत पशु पाया जाता है तो उसकी सूचना मोबाइल नंबर 9229433497 पर 24 घंटे दी जा सकती है।
इसी प्रकार यदि कोई गौवंश घायल, बीमार अथवा निराश्रित अवस्था में हो, तो उसकी जानकारी फोन नंबर 0751-2438358 पर 24 घंटे उपलब्ध कराई जा सकती है।
शहर में आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु मोबाइल नंबर 7869866452 पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है, वहीं फोन नंबर 0751-2438358 पर यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता हेतु फोन नंबर 0751-2438361 एवं 0751-2342101 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि उपरोक्त सेवाओं का उपयोग कर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें










0 Comments