G News 24: 24 फरवरी को श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में होगी, जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक !

जनगणना 2027 से संबंधित गतिविधियों के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिये ...

 24 फरवरी को श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में होगी, जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक !

ग्वालियर। जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक 24 फरवरी को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक प्रात: 10.30 बजे कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी। 

ज्ञात हो जनगणना 2027 से संबंधित गतिविधियों के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिये कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में आयुक्त नगर निगम संघ प्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल बनवारिया, प्रभारी जिला योजना अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्रीमती तृप्ति निगम, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्रीमती भूमिजा सक्सेना व जनसंपर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments