G News 24 : शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं,पांच Z-O एवं पांच सहायक यंत्रियों को मिलेगा नोटिस !

शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ समय सीमा में नहीं करने निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की...

शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं,पांच Z-O एवं पांच सहायक यंत्रियों को मिलेगा नोटिस !

ग्वालियर। सीएम हेल्पलाइन पर सिविल कार्य में आई शिकायतों के निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर सबसे खराब स्थिति वाले पांच जोनल अधिकारियों एवं पांच सहायक यंत्रियों को नोटिस जारी करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने समय सीमा की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

निगम मुख्यालय में आयोजित समय सीमा की बैठक में  नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान सिविल के कार्य में आई शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ समय सीमा में नहीं करने काफी नाराजगी व्यक्त की तथा खराब स्थिति वाले क्षेत्रीय अधिकारी अजय शर्मा, अभय प्रताप सहित अन्य क्षेत्र अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को अटेंड नहीं करने पर सहायक यंत्री राकेश कुशवाह, सहायक लेखापाल सुश्री पूजा महकाले को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में दूषित पेयजल की समीक्षा के दौरान सात दिवस से अधिक दूषित पेयजल की शिकायतें लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की तथा वार्ड 21 एवं 18 में 28 शिकायतें लंबित रहने पर उपयंत्री शिवेन्द्र सिंह, वार्ड 29 के उपयंत्री सुशील साहू एवं वार्ड 25,26,27 में उपयंत्री आदित्य पाण्डे को नोटिस जारी करने के साथ ही एक-एक इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीवर, साफ सफाई, जनकल्याण एवं आवारा श्वान की शिकायतों को संतुष्टि के साथ समय सीमा में बंद कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शीघ्र लागू हो जाए। आज के बाद छुट्टी, नोटिस एवं इंक्रीमेंट आदि के आवेदन ई-ऑफिस प्रणाली से ही लिए जाऐं। बैठक में यह भी निर्देशित किया बरसात से पूर्व जलभराव वाले स्थानों पर आवश्यक कार्यवाही हो जाए तथा सभी नालों की सफाई निरंतर जारी रहे। इसके साथ ही नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही संबंधित अधिकारी करना सुनिश्चित करे तथा अवैध कॉलोनियों पर निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जिस कर्मचारी ने 10 दिन आधार बेस एप पर अटेंडेंस नहीं लगाई है, उनका वेतन काटने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही करें। 

बैठक में निगमायुक्त ने निर्देशित किया जनगणना का महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। इसके प्रथम चरण में मकानों की गणना होगी। इसके लिए मकानों पर नंबरिंग का कार्य चल रहा है। उन्होंने वार्डो में चल रहे मकानों की गणना की रिपोर्ट ली तथा कार्य में प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा 25 फरवरी तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments