GNews24 : नितिन नवीन को सोमवार 19 जनवरी को दिल्ली में भाजपा का 12 वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया !

 सबसे कम आयु के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

नितिन नवीन को सोमवार 19 जनवरी को दिल्ली में भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया !

नयी दिल्ली। जपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होगें। सोमवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में नॉमिनेशन प्रक्रिया की गई। 45 साल के नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नवीन अध्याय शुरू हो रहा है अध्यक्ष पद के लिये नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। अगले 24 घंटों में अध्यक्ष पद के लिये सभी प्रक्रियाओं को कम्पलीट कर लिया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में सबसे पहले नितिन नवीन अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस बीच अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी और जेपी नड्डा जैसे प्रमुख नेता मौजूद है। नितिन नवीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने जायेंगे। वह कल अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण करेंगे।

नवीन के लिये कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किये गये है। 36 राज्य और केन्द्र शासित राज्य की ओर से दाखिल किये गये है। वहीं एक नामांकन पत्र भाजपा संसदीय दल की तरफ से दाखिल किया गया है। हर नामांकन पत्र पर 20 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर है। 4 बजे नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने जाने का अनुमान है। 5-6 के बीच नामांकन वापिस लिया जा सकता है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments