पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का डंका बजाया...
स्वामी विवेकानंद जी ने धर्म को लोगो की सेवा ओर सामाजिक परिवर्तन से जोड़ा : अमर कुटे
स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वामी विवेकानंद मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा चेतकपुरी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर जाकर पुष्प अर्पित कर अपनी पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर मंडल ने ओजस्वी वक्ता समाजसेवी अंकित शर्मा को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया।
मंडल के अध्यक्ष अमर कुटे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी अपनी तेजस्वी वाणी के जरिए पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का डंका बजाने वाले स्वामी जी ने केवल वैज्ञानिक सोच तथा तर्क पर बल ही नहीं दिया, बल्कि धर्म को लोगो की सेवा ओर सामाजिक परिवर्तन से जोड़ दिया।
इस अवसर पर मंडल के राजा श्रीवास्तव,संजय जोशी ,बांके बिहारी जोशी, गोपाल जाटव,सुनील भदौरिया,प्रशांत इंगले,शैलेंद्र तोमर, रामचंद्र चंदेले, अनूप गोस्वामी, हर्षित शर्मा, मंगलदस चौबे , राहुल पाठक, आरिफ खान, विवेव दानवे सहित सहित मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए ।









0 Comments