Random Posts

header ads
header ads

G NEWS 24 : निगमायुक्त ने जोन 12 का किया निरीक्षण, प्राप्त शिकायतों का कराया तत्काल निराकरण

पानी से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश...

निगमायुक्त ने जोन 12 का किया निरीक्षण, प्राप्त शिकायतों का कराया तत्काल निराकरण

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 12 मांडरे की माता पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल सुनवाई करते हुए जोन पर प्राप्त 2 शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश पीएचई के उपयंत्री महेन्द्र सूर्या को दिए। इसके उपरांत उन्होंने जौन ऑफिस की साफ सफाई व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की, जिसमें तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 

इसके साथ ही कर्मचारियों द्वारा आधार बेस सिस्टम से अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए तथा जोन पर पदस्थ कर संग्रहकों से सम्पत्तिकर वसूली को लेकर चर्चा की एवं लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिए। साथ ही नामांतरण प्रकरणों की जानकारी लेकर संबंधित कर संग्रहक को नामांकन के प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।  निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कृतिका विश्वकर्मा उपस्थित रहीं। इसके पश्चात ब्रिगेड पानी की टंकी के नीचे स्थित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के डिपो का भी निरीक्षण किया। डिपो पर डोर टू डोर वाहनों के निकलने के समय की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने स्मार्ट सिटी द्वारा सेकंड बटालियन कंपू पर स्थित पुरानी बावड़ी पर किए जा रहे संरक्षण एवं पुनर्निर्माण कार्य को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिसमें अभी बावड़ी की साफ सफाई का कार्य चल रहा था। निगमायुक्त संघ प्रिय ने बावड़ी के संरक्षण के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी द्वारा 97 लाख रूपये की लागत से तीन प्रमुख बावडियों का संरक्षण एवं पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें सेकंड बटालियन कंपू के साथ ही इटालियन गार्डन फूलबाग जल विहार एवं सेनापति हनुमान मंदिर बिरला नगर की बावड़ी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के इंजीनियर अभिषेक त्रिपाटी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments