G News 24 : सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा-कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहब को नमन !

 संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर ...

सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा-कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहब को नमन !

ग्वालियर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की फूलबाग परिसर स्थित प्रतिमा पर मार्ल्याण कर नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा दलित, शोषित, पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वाह किया। उन्होंने समाज में परिवर्तन लाने के लिए सकारात्मक संघर्ष, सकारात्मक आंदोलन के माध्यम से भारत की राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो प्रयास किया वह अनुकरणीय है। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलितों, शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं सहित समाज के सभी वंचित वर्गों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाकर सभी को समानता का अधिकार दिलाया।

बाबासाहेब का संविधान ही है लोकतंत्र का मजबूत किलाः सुरेन्द्र यादव

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने फूलबाग स्थित अंबेडकर उद्यान में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सदैव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संघर्ष को अपना संघर्ष माना है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक कांग्रेस में उनका का योगदान अतुलनीय रहा है। डॉ. अंबेडकर जी को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाने का निर्णय कांग्रेस का ही था, जिसके फलस्वरूप उन्होंने विश्व का सबसे प्रगतिशील संविधान रचा। आज भी कांग्रेस सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और आरक्षण नीति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जो बाबासाहेब के सपनों को साकार करने का माध्यम बनी हुई है। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का संविधान ही हमारा लोकतंत्र का मजबूत किला है। 

इस मौके कांग्रेस के ग्रामीण कांग्रेसज अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, महाराज सिंह पटेल, जे.एच. जाफरी, अवधेश कौरव, चतुर्भुज धनोलिया, अशोक सिंह सिकरवार, पूरन सिंह कुशवाहा, भैयालाल भटनागर, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, श्रीमती मीनू परिहार, महेश मधुरिया, पियुष जैन, राजीव शर्मा, दिनेश पांडे पट्टू जसवंत शेजवार, अशोक तरेटिया, शंकर गाबरा, अरविंद, महेन्द्र शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व बीज विकास निगम के अध्यक्ष एवं भोपाल के प्रभारी महेंद्र यादव, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, महामंत्री विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, सुधीर गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले, युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रतीक तिवारी, राघवेंद्र कुशवाहा,राजेंद्र जैन श्रीमती रितु शेजवार, श्रीमती वंदना प्रेमी, बलराम मंडेलिया, अंकित राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Reactions

Post a Comment

0 Comments