महाराष्ट्र इलेवन एवं एक्सीलेंस स्पोर्ट्स लखनऊ की टीम का विजयी आगाज...
84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
ग्वालियर। अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्णकप हाॅकी प्रतियोगिता देश की ए-ग्रेड बहुत ही प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है जो कि कई दशकों से निरंतर ग्वालियर में आयोजित की जा रही है, नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का स्तर भी लगातार बड रहा है। आने वाले समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही भव्य एवं विराट स्वरूप में किया जायेगा। उक्त आशय के विचार पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
रेलवे हाॅकी स्टेडियम पर आयोजित की जा रही 84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष श्री हरिपाल ने की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, एम.आई.सी. सदस्य एवं खेल प्रभारी मोनिका शर्मा, लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला, पार्षद देवेन्द्र राठौर, संजीव पोतनीस, नागेन्द्र राणा, अजय तिवारी, रामेश्वर भदौरिया, अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी हसरत कुर्रेशी, एल.एन.आई.पी.ई. के पूर्व हाॅकी कोच व्ही.के.सूद, एल.एन.आई.पी.ई. के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस.पी. मिश्रा, सचिव जिला हाॅकी संघ विनोद कटारे, डाॅ. प्रयाग नारायण शर्मा, नरेन्द्र पाण्डे सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ मंे उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिंह चैहान ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि प्रतियोगिता में देश की 18 प्रतिष्ठित टीमें भाग ले रही है। इसके साथ ही विजेता टीम को 5 लाख रूपए नगद एवं उपविजेता टीम को 3 लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। साथ ही खिलाडियांे को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। अतिथियांे का स्वागत सहायक नोडल अधिकारी खेल विजेता सिंह चैहान, सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा, सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव, सहायक खेल अधिकारी जीतेन्द्र यादव ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियांे द्वारा दोनो टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर एवं रंगबिरंगे गुब्बारे का आसमान में छोडकर किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी खेल विजेता सिंह चैहान ने किया।
84वी अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता में इस वर्ष कुल 18 टीमंे भाग ले रही है जिसमें देशभर की शीर्ष और उभरती हॉकी टीमें शामिल हो रही हैं। प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन हेतु सभी टीमों के चार पूल बनाये गये है। जिसमें सी टी सी मुंबई, आर्मी 11 नई दिल्ली, एक्सीलेंस स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, डी एच ए ग्वालियर, नवल टाटा जमशेदपुर, महाराष्ट्र 11,झारखंड 11 रांची, सेंट्रल रेलवे मुंबई, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे, साउथ सेंट्रल रेलवे, नेवी मुंबई, विजय ग्रुप एसीडी, साइ राउरकेला उड़ीसा, ए एस सी बी जालंधर, उत्तर प्रदेश 11 लखनऊ, साईं मणिपुर, आर सी एफ, पेट्रोलियम टीमें शामिल है।
सहायक खेल अधिकारी नमन कौरव ने जानकरी देते हुये बताया कि अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्णकप हाॅकी प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गये जिसमें से पहला मुकाबला महाराष्ट्र इलेवन एवं नवल टाटा जमशेदपुर के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने एकतरफा चार गोल दागते हुये जमशेदपुर को 4-0 से करारी शिकस्त दी। महाराष्ट्र की तरफ से कार्तिक ने 2 एवं अनिकेत एवं वेंकटेश ने एक-एक गोल किया।
दूसरा मुकाबला एक्सीलेन्स स्पोर्ट्स सेन्टर लखनउ एवं डी.एच.ए. ग्वालियर के बीच खेला गया जिसमंे बहुत ही रोमांचक मुकाबले मंे लखनउ एंव ग्वालियर की टीमों ने एक दूसरे पर 5-5 गोल दागे तथा मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके पश्चात हुये पेनल्टी शूट आउट में लखनउ ने तीन एवं ग्वालियर ने एक गोल कर मुकाबला लखनउ के पक्ष में रहा। ग्वालियर की टीम से स्कोर निखिल ने दो, चिराग व शैलेन्द्र ने एक-एक गोल किया। लखनउ की टीम से प्रशांत उज्वल ने गोल किया। अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्णकप हाॅकी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पहला मैच 11.30 बजे से स्पोटर््स हाॅस्टल पनपोश एवं सांई मनिपुर के बीच एंव दूसरा मुकाबला दोपहर 2 बजे से सांई राउरकेला उडीस एवं ए.एस.सी.बी. जालंधर के बीच खेला जायेगा।










0 Comments