G NEWS 24 : जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी !

अवैध परिवहन में लिप्त 5 वाहन जब्त...

जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी !

ग्वालियर। जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई। खनिज विभाग की टीम द्वारा विक्की फैक्ट्री तिराहे के पास रेत का अवैध परिवहन करते  पाये जाने पर 03 वाहन ज़ब्त  किए गए। इसी तरह बिलौआ में एक डंपर ( 6 चक्का)एवं ग्राम बिजौली में 1 डंपर ( 16 चक्का) गिट्टी का अवैध  परिवहन करते हुए पकड़े गए।

खनिज अधिकारी ने बताया इन सभी वाहनों को ज़ब्त कर संबंधित थाने में रखा गया है। साथ ही वाहनों पर मप्र खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अनुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। इस कार्यवाही में सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी,  झाँसी थाने का पुलिस बल एवं खनिज का अमला उपस्थित रहा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments