ग्वालियर चम्बल संभाग लिपिक कर्मचारी वर्ग ने उठाई मांग ...
वेतन विसंगति को ख़त्म करने,मंत्रालय कर्मचारियों के समान वेतन की कर्मचारी वर्ग ने उठाई मांग !
ग्वालियर। ग्वालियर चम्बल संभाग लिपिक कर्मचारी वर्ग की बैठक रविवार को ग्वालियर में आयोजित की गई। बैठक में लिपिकों की वेतन विसंगति के संबंध में विचार विमर्श किया गया लिपको द्वारा वेतन विसंगति के संदर्भ में मंत्रालय कर्मचारियों के समान समयमान वेतन मान स्वीकृत करने हेतु संघर्ष करने के लिए लक्ष्मण सिंह जाट- प्रदेश संयोजक लिपिक प्रकोष्ठ को मन धन से सहयोग करने की प्रति बध्यता व्यक्त की गई।
बैठक में मुख्य रूप से आर के पाण्डे पशु विभाग राजेन्द्र सिंह रघुवंशी विदिशा,डॉ माला दुवे संभागीय संयोजक संभाग ग्वालियर मनोज देवलिया जिला अध्यक्ष ग्वालियर, दिनेश शर्मा भिंड, मनोज सेगर भिंड, लाखन सिंह यादव श्योपुर, हिम्मत सिंह सोनवार शिवपुरी, अनिल पांडे, सी के मिश्रा, बी एस तरेटिया, आशीष सोलापुरकर पदमाकर कृषि विभाग, राघवेंद्र सिंह कुशवाह, सुबोध जादौन, दिनेश गुर्जर, रमाकांत श्रीवास्तव, निर्मल सिंह किरार, विकास यादव, चंद्रकांत दुबे,सुरेश बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।










0 Comments