G NEWS 24 : नेहरू पार्क थाटीपुर में गरबा-डांडिया महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर सम्पन्न

सांस्कृतिक विविधता और सामूहिक ऊर्जा का एक अद्भुत उदाहरण...

नेहरू पार्क थाटीपुर में गरबा-डांडिया महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर सम्पन्न

ग्वालियर। गरबा महोत्सव की तैयारियों की धूम पूरे देश की तरह ग्वालियर में भी देखने को मिली। नेहरू पार्क, थाटीपुर में भव्य गरबा-डांडिया फिनाले के लिए अभ्यास सत्र बड़े उत्साह के साथ प्रारम्भ किया गया था। 28 और 29 तारीख को हुए इस फिनाले के लिए प्रतिभागियों ने कई दिनों तक लगातार डांडिया की प्रैक्टिस की।

कार्यक्रम का संचालन विनोद बिरला एवं इवेंट मैनेजर रचित दुबे द्वारा किया गया। इस आयोजन में देवांश बिरला, सौरव गौड़, देवू पंडित, मधु तिवारी, नंदनी दुबे, हिमानी मौर्य, सत्यम राठौर, विवेक सेठी, करन गंगिल, पंकज चौबे, विशाल दुबे, चेतन कोष्ठा, प्रथम कुशवाहा, रजत गुप्ता आदि ने मुख्य कार्यकर्ताओं के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के प्रमुख प्रस्तुतकर्ता के रूप में निक्की क्रोकरी, रचित इवेंट, इंग्लिश मनीष सर, सौमित्र डेंटल हॉस्पिटल & मेडिसिन सेंटर, शीतला टेंट हाउस, विनय डीजे, ग्वालियर किरण समाचार पत्र, गुप्ता मोबाइल, आनंद लाइब्रेरी, आर.एन. मेकअप स्टूडियो, आदिशक्ति योगा पीठ, निवी केक एंड शिल्प, रियल चॉकलेट, धर्मेंद्र सिर कमर्स, पूजा स्टूडियो, श्रीनाथ स्टूडियो, जी न्यूज 24 ग्वालियर, जय हिंद फार्मेसी, फैशन शॉप नई सड़क, एस'नेहा डेंटल केयर (डॉ. नेहा शर्मा, मुरार), आनंद बेकर्स मुरार, आर.डी.एस सेल्स मुरार, एसोसिएशन ऑफ़ ग्वालियर युथ सोसाइटी (अध्यक्ष संजय कट्‌ठल), विराट अमृतसरी नान फूलबाग चौराहा, विशाखा डांस स्टूडियो थाटीपुर, इंडिया टाइम्स न्यूज, श्री श्याम इंटरप्राइजेज, नंदलाल बाल कल्याण समिति एवं कान्हा कंस्ट्रक्शन ग्वालियर का विशेष सहयोग रहा।

एंकरिंग का दायित्व अमन शिंदे एवं सीमा बिरला ने सफलतापूर्वक निभाया, जबकि मुंबई से आए रैप कलाकार नोटी आयुष्मान और कोरियोग्राफर डेनियल ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नेहरू पार्क थाटीपुर में आयोजित यह गरबा-डांडिया महोत्सव ग्वालियर की सांस्कृतिक विविधता और सामूहिक ऊर्जा का एक अद्भुत उदाहरण साबित हुआ।

Reactions

Post a Comment

0 Comments