G NEWS 24 : निगम के मदाखलत अमले ने ट्रांसपोर्ट नगर में हटाया अस्थाई अतिक्रमण

अवैध भैंस डेयरी संचालक द्वारा गंदगी फैलाने पर वसूला जुर्माना...

निगम के मदाखलत अमले ने ट्रांसपोर्ट नगर में हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुकानदारों को यातायात बाधित न करने की चेतावनी दी गई। साथ ही भैंस डेयरी संचालक द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूला गया। 

मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान एवं रवि कुमार कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में वार्ड 18 में 60 फुट रोड़ ओ-ब्लॉक लोधी मार्केट शताब्दीपुरम में सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण कर भैंस बांध कर अवैध डेयरी संचालित कर गंदगी फैलाई जा रही थी। उक्त स्थल से भैंस के खुटे एवं अन्य अतिक्रमण हटाया जाकर डेयरी संचालक पर गंदगी फैलाये जाने पर राशि 500 रूपये का जुर्माना वसूला गया साथ ही पुनः किसी प्रकार का अतिक्रमण न किये जाने हेतु सख्त हिदायत दी गई। 

इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर, विशाल मेगा मार्ट शोरूम के सामने मुख्य मार्ग पर लगी गुमटियों, काउंटर, टेबलों, बांस बल्ली के अस्थाई छप्परों, टटियाओं, त्रिपालों एवं अन्य अस्थाई अतिक्रमण को जे.सी.बी मशीन एवं मदाखलत दल (ग्रामीण एव पूर्व) द्वारा हटाया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी विवेक त्यागी, मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन, विशाल जाटव, सम्बन्धित जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments