पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान ...
सुरक्षित समाज के लिए म0प्र0 पुलिस का ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु’’ अभियान की हुई शुरुआत !
ग्वालियर।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर दिनांक 23.सितंबर से 02.अक्टूबर 2025 तक संपूर्ण प्रदेश ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तथा समाज में लड़कों व पुरूषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित किये जाने के लिए ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु’’ अभियान की मंगलवार 23 तारीख से संपूर्ण प्रदेश में शुरूआत की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तारतम्य में ग्वालियर पुलिस द्वारा भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात) श्रीमती विदिता डागर,भापुसे के मार्गदर्शन में ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु’’ अभियान की शुरूआत की गई।
ग्वालियर में अभियान के प्रथम दिन अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे), सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार, प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, महिला थाना प्रभारी उनि0 रश्मी भदौरिया, उनि0 प्रियंका दुबे के द्वारा महिला थाना एवं महिला सुरक्षा शाखा स्टाफ के साथ पड़ाव स्थित मिसहिल स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा स्कूल स्टाफ को ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु’’ अभियान के संबंध में जानकारी देकर अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया।
अभियान के शुभारंभ पर मिसहिल स्कूल में ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु‘‘ शुभंकर के कटआउट लगाकर महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मिसहिल स्कूल के प्रिंसिपल सत्येन्द्र सिंह व स्कूल स्टाफ सहित महिला थाना से प्र.आर0 के.डी, आर0 अंकुर शर्मा एवं महिला सुरक्षा शाखा से आर0 रिकंल गुप्ता, आर0 जीतू गुप्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे) ने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा स्कूल स्टाफ को महिलाओं की सुरक्षा व समानता तथा पुरुष वर्ग में नारी के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ’मैं हूँ अभिमन्यु’ अभियान से अवगत कराया जाकर उपस्थित छात्रां को अपने साथ पढ़ रही छात्राओं का सम्मान करने एवं उनकी सुरक्षा में अपना सहयोग देने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, महिला संबधी अपराध, साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
वर्तमान समय में हो रहे साइबर संबंधी अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, साइबर ब्लैकमेलिंग, हाउस अरेस्ट, साइबरस्टॉकिंग आदि जैसे अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के लिये ग्वालियर पुलिस आपके साथ है।
0 Comments