G News 24 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं,जन्माष्टमी महोत्सवस्य शुभाशयाः...

जन्माष्टमी को कन्हैया के मंत्रों और श्लोकों का पाठ करना बेहद शुभ फलदायी होता है !

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं,जन्माष्टमी महोत्सवस्य शुभाशयाः...


"जय श्री कृष्ण"
देश एवं प्रदेशवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जीवन के संघर्षों और कष्टों के बीच जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने आदर्श जीवन का उदाहरण प्रस्तुत किया, वह हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
इस पावन पर्व पर, भगवान श्री गोपालकृष्ण से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की मंगलकामना...

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥

आज श्री जन्माष्टमी का पावन पर्व है ये पर्व हर सनातनी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भक्त श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए उपवास रखते हैं। साथ ही इस शुभ अवसर पर कन्हैया के मंत्रों और श्लोकों का पाठ करना भी बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कृष्ण जी के कुछ खास मंत्र और श्लोक जिनके जाप से आप अपने जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। 

जन्माष्टमी संस्कृत श्लोक और मंत्र...

1. भजे व्रजैकमण्डनं समस्तपापखण्डनं स्वभक्तचित्तरञ्जनं सदैव नन्दनन्दनम्।

सुपिच्छगुच्छमस्तकं सुनादवेणुहस्तकं अनङ्गरङ्गसागरं नमामि कृष्णनागरम्॥

अर्थ- मैं नटखट श्रीकृष्ण की पूजा करता हूं, जो नंद का आनंद हैं। व्रज के एकमात्र आभूषण, जो (अपने भक्तों के) सभी पापों को नष्ट कर देते हैं, जो अपने भक्तों की इच्छाओं को पूरा करते हैं। जो अपने सिर पर मोर पंख धारण करते हैं, जो मधुर ध्वनि वाली बांसुरी बजाते हैं, और जो अथांग प्रेम का सागर है।

2. सुखवसाने त्विदमेव सारं दुखवसाने त्विदमेव गयम्। 

देहावसाने त्विदमेव जप्यं गोविंद दामोदर माधवेति॥ 

अर्थ: सुख के अंत में भी यही सार है, दुःख के अंत में भी यही गाथा है, और देह के अंत में भी यही जप है-गोविंद, दामोदर, माधव! संदेश: जय श्रीकृष्णः! 

3. सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः। 

श्रीकृष्णः सर्वत्र रक्षतु। जन्माष्टमी शुभकामनाः।

अर्थ: सभी सुखी रहें, सभी रोगमुक्त रहें, और श्रीकृष्ण सबकी रक्षा करें।

4. कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। 

मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥ 

अर्थ: तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, उसके फलों में कभी नहीं। कर्मफल का कारण मत बनो, और अकर्म में भी तुम्हारी आसक्ति न हो।

5. वन्दे कृष्णं गुणातीतं परं ब्रह्माच्युतं यतः। 

आविर्बभूवुः प्रकृतिब्रह्मविष्णुशिवादयः॥ 

अर्थ: जिनसे प्रकृति, ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव आदि का आविर्भाव हुआ है, उन त्रिगुणातीत परब्रह्म परमात्मा अच्युत श्रीकृष्ण की मैं वंदना करता हूं। जन्‍माष्‍टमी की शुभकामना

6. ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥

अर्थ- हे कृष्ण, वासुदेव, हरि, परमात्मा, शरण में आये हुए के कष्ट दूर करने वाले, गोविन्द, आपको मेरा बारम्बार नमन है।जन्माष्टमी महोत्सवस्य शुभाशयाः

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हम  एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देते है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments