MP कांग्रेस में हुआ बड़ा फेर-बदल,71 जिलाध्यक्ष बदले गए ...
ग्वालियर शहर के सुरेन्द्र यादव, ग्रामीण प्रभुदयाल जोहरे बनाये गये जिलाध्यक्ष !
भोपाल। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 71 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें ग्वालियर शहर के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव जबकि ग्रामीण का प्रभुदयाल जोहरे को कमान सौंपी गयी है। जबकि गुना में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और राधोगढ़ से विधायक जयवर्द्धन सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उज्जेन शहर मुकेश भाटी और ग्रमाीण में महेश परमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कंग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों की सूची में मात्र 4 महिलाओं को कमान सौंपी है 6 वर्तमान विधायकों को भी जिला संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 8 पूर्व विधायकों का भी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक वर्ग से महज सतना शहर से आरिफ इकबला सिद्धकी को मकसूद अहमद की जगह मौका दिया गया है।
प्रदेश में चार महिलाओं को जिला अध्यक्ष बनाया...
आगर-मालवा – विजयलक्ष्मी तंवर
खंडवा शहर – प्रतिभा रघुवंशी
नरसिंहपुर – सुनीता पटेल
सिंगरौली ग्रामीण – सरस्वती सिंह मरकाम
पूर्व विधायकों को जिला अध्यक्ष बनाया
अलीराजपुर – मुकेश पटेल
इंदौर ग्रामीण – विपिन वानखेडे़
कटनी शहर – कुंवर सौरभ सिंह
मंडला – डॉ अशोक मर्सकोले
नरसिंहपुर – सुनीता पटेल
राजगढ़ – प्रियव्रत सिंह
रतलाम ग्रामीण – हर्ष विजय गहलोत
बैतूल – निलय डागा
इन विधायकों को मिली जिले की कमान
गुना – जयवर्धन सिंह (राघौगढ़ विधायक)
उज्जैन ग्रामीण – महेश परमार (तराना विधायक)
बालाघाट – संजय उईके (बैहर विधायक)
डिंडौरी – ओमकार सिंह मरकाम (डिंडौरी विधायक)
सतना ग्रामीण – सिद्धार्थ कुशवाह (सतना विधायक)
रायसेन – देवेन्द्र पटेल (सिलवानी विधायक)










0 Comments