कुछ कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले ...
जनकल्याण, श्रम एवं सबंल शाखा का निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण !
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सुबह जनकल्याण, श्रम एवं सबंल शाखा में औचक निरीक्षण किया तथा अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज गुरुवार को निगम मुख्यालय स्थित जनकल्याण शाखा के साथ ही श्रम कल्याण एवं सबंल शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जब निगमायुक्त अंदर कक्ष में पहुंचे तो ज्यादातर कुर्सियां खाली पायी गईं तथा कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। जिसको लेकर निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया जो भी अधिकारी तथा कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हो रहा है। उसका एक दिवस का वेतन काटा जाए तथा नोटिस जारी किया जाए।
0 Comments