गुणवत्ता युक्त कार्य न करने पर ...
मैसर्स विष्णु प्रकाश आर. पुंगलिया पर लगाया 50 हजार का जुर्माना !
सांकेतिक तस्वीरग्वालियर। मदनकुई 450 एमएम. डाया का वाल्व बार-बार खराब होने पर गुणवत्ता युक्त कार्य न करने के चलते मैसर्स विष्णु प्रकाश आर. पुंगलिया पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।सहायक यंत्री राम सेवक शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार आम नागरिकों की सुविधा एवं जल प्रदाय के लिए निरंतर निगम मामले द्वारा कार्य किया जा रहा है लेकिन उपनगर ग्वालियर के अंतर्गत रक्काश टैंक से जल प्रदाय की मुख्य 30 इंची पाईप लाईन में जल का विभाजन हेतु पूर्व से 450 एमएम, डाया का वाल्व स्थापित है।
यह वाल्व माह जुलाई 2025 में खराब हुआ था तथा पुनः दिनांक 22.08.2025 से 23.08.2025 को दो बार खराब हुआ है। जबकि उपरोक्त वाल्व की रिपेयरिंग आपके कर्मचारियों द्वारा दिनांक 22.08.2025 को की गई थी। कार्य गुणवत्तापूर्ण न करने के कारण वाल्व पुनः 23.08.2025 को खराब हुआ है, जिसके कारण दो दिवस वार्ड क्र. 11, 12, 13, 07, 08, 09, 15 एवं सभी में जलप्रदाय नहीं हो सका है। जिसके कारण ऊर्जा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन एवं सभी वार्डों के पार्षद द्वारा नाराजगी प्रकट की गई है।
आम जनता के हिस्से के पानी को नाले में निकालकर बहाकर निकलना पड़ा है, जिसके कारण पानी का अपव्यय हुआ है साथ में नगर निगम की छवि खराब हुई है। गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने पर एवं जल का अपव्यय करने पर 50,000/- पचास हजार रूपये का दण्ड अधिरोपित किया जाता है एवं आपको निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त 450 एमएम, डाया के खराब सुल्स वाल्व को तत्काल बदलवाये जाने की व्यवस्था करें। अन्यथा अनुबंध के तहत आपके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
0 Comments